Advertisement
चरित्र पर संदेह करने के चलते महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या की

पुलिस के मुताबिक महिला कॉलेज ड्रॉपआउट थी और छह साल की बच्ची की मां थी। उसके पास नौकरी नहीं थी और वह अकेले पुरुषों के साथ पब में जाती थी और उन्हें कंपनी देती थी। वह एक विलासितापूर्ण जीवन चाहती थी।
मदीवाला में सेलफोन रिपेयर करने वाला जावेद आरोपी महिला के संपर्क में आया। वे तीन साल तक एक साथ रहे और हाल ही में अक्षय नगर के एक अपार्टमेंट में चले गए। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था और मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर रेणुका ने जावेद के सीने पर चाकू से वार कर दिया।
बाद में वह उसे अस्पताल ले गई लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अपार्टमेंट के मालिक गणेश ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर रेनुका को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


