Stalker sets afire college student in Telangana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना में युवक ने कॉलेज छात्रा को आग लगाई

khaskhabar.com: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 6:42 PM (IST)
तेलंगाना में युवक ने कॉलेज छात्रा को आग लगाई
हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक कॉलेज छात्रा का पीछे कर रहे युवक ने दिन दहाड़े उसे आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि घटना हनामकोंडा कस्बे में उस वक्त घटी, जब पीडि़ता अपने कॉलेज जा रही थी। वह बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। अविनाश ने कथित रूप से छात्रा पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। आरोपी युवक भी उसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने लडक़ी को बचाने का प्रयास किया तो हमलावर ने उन्हें धमकाया और बाद में मौके से फरार हो गया। लडक़ी 90 फीसदी तक झुलस गई है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस को संदेह है कि युवक ने लडक़ी को उसके प्यार को ठुकराने के कारण आग लगाई होगी।
इस महीने तेलंगाना में हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है। सात फरवरी को हैदराबाद में दिनदहाड़े एक युवक ने एक नाबालिग लडक़ी पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement