SOG arrested two thugs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिक लाभांश देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी के दो आरोपियों को SOG ने किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 मार्च 2020 7:08 PM (IST)
अधिक लाभांश देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी के दो आरोपियों को SOG ने किया गिरफ्तार
जयपुर। हर्बल सीड़स के नाम पर अधिक लाभांश देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मंगलवार को दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एडीजी (एसओजी एवं एटीएस) अनिल पालीवाल ने बताया कि ठगी में अभय प्रताप सिंह (40) निवासी पंचशील ग्रीन ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश और विश्व दीपक (32) निवासी गायघाट संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2019 में साइबर क्राईम थाने में एक महिला ने प्रकरण दर्ज कराया था कि उसकी बिजनस ई-मेल आईडी पर हर्बल सीड्स क्रय-विक्रय में अधिक लाभांश देने का मैसेज आया। इंटरनेट पर स्वयं को कंपनी का पदाधिकारी बताकर शातिर ठगों ने संपर्क किया। झांसा देकर ठगों ने विभिन्न बैंक खातों में 17 लाख 25 हजार रुपए जमा करवा लिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement