Rupees not given,firing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रुपए नहीं दिए तो चला दी गोली

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 11:06 PM (IST)
रुपए नहीं दिए तो चला दी गोली
जयपुर । मालवीय नगर से कानोता जा रहे बाइक सवार तीन मजदूरों में से दो मजदूर कानोता इलाके में रिंग रोड पर शौच के लिए रूक गए। वहां एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अन्य युवकों ने उससे रुपए मांगे। उसने मना किया तो बाइक पर बैठे राजेश बैरवा के पैर पर गोली मार कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर इलाके से बाइक पर राजेश बैरवा, नारायण और रामजीलाल कानोता स्थित घर जाने को निकले। शाम करीब सात बजे रिंग रोड पर जा कर नारायण और रामजीलाल शौच के लिए चले गए और राजेश बाइक पर बैठ कर दोनों को इंतजार करता रहा। पीछे से आए दो बदमाशों ने राजेश से रुपए मांगे जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो बदामाशों उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी रामजीलाल और नारायण आए तो वह भी बदमाशों से उलझ पड़े बदमाशों ने बचाव करते हुए कट्‌टे से फरायर कर दिया,जिससे एक गोली राजेश की जांग पर लग गई। जिसे गंभीर घायल अवस्था में अस्पता में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज जारी है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement