Robbery caught in Operation Clean Sweep in Jaipur, 460 grams of hemp recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ऑपरेशन क्लीन स्वीप में बदमाश पकड़ा, 460 ग्राम गांजा बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 09:57 AM (IST)
जयपुर में ऑपरेशन क्लीन स्वीप में बदमाश पकड़ा, 460 ग्राम गांजा बरामद
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत गुरुवार को कार्रवाई कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ रमेश सैनी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित नबाब सिंह (35) निवासी जघीना भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बरकत नगर में अजमेरा होटल के पास एक युवक अवैध मदाक पदार्थ तस्करी के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास डिब्बे में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपित नबाब सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मिला 460 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement