Robbery absconding crook arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - डकैती का फरार बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 6:36 PM (IST)
क्राइम न्यूज -  डकैती का फरार बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने 21 साल से फरार पेट्रोल पंप डकैती के आरोपी को पकडा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 1997 में फौजी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले 21 साल से फरार डकैत मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है । आरोपी मंगल सिंह वर्ष 1997 में अपने 9 अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्रि में फौजी पेट्रोल पंप शिवदासपुरा पर डकैती डालकर रुपए लेकर फरार हो गया था। जिसके 5 साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और एक साथी कैलाश पुलिस हिरासत से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से वर्ष 2001 में फरार हो गया था । जिनमें से एक मंगू को अप्रैल माह में गिरफ्तार किया दूसरे आरोपी को झाबुआ पुलिस की मदद से गिर तार किया। लेकिन वह झाबुआ मध्य प्रदेश में भी विभिन्न प्रकरणों में वांछित होने से पुलिस द्वारा इस मुकदमे में अभी तक लाया नहीं जा सका है जिसका न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया गया है। न्यायालय ने अपराधी को तलब किया है । वांछित चल रहे तीसरे आरोपी मंगल सिंह को झाबुआ मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वहीं अभी भी इस प्रकरण में दो वांछित डकैती के आरोपियो की गिरफ्तारी शेष है जिनके तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement