गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, ए.के.सिंह एक
प्राइवेट एयरलाइंस में काम करते थे। कुछ महीनों पहले ही वह रिटायर हुए थे।
पुलिस की माने तो रिटायर्ड पायलट ए.के.सिंह काफी वक्त से तनावग्रस्त रहने
लगे थे। परिवार के मुताबिक, ए.के.सिंह को छोटी-छोटी बातों पर काफी गुस्सा
आता था। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस
मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस पता लगाने की
कोशिश कर रही है कि आखिर शनिवार शाम ऐसा क्या हुआ जो रिटायर्ड पायलट ने खुद
को गोली मार ली।