rap case against Ronaldo File open again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खिलाड़ी रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म मामले की फाइल फिर खुली

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अक्टूबर 2018 12:51 PM (IST)
खिलाड़ी रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म मामले की फाइल फिर खुली
लास वेगास। लास वेगास में पुलिस ने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दायर दुष्कर्म मामले की फाइल फिर से खोल दी है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने रोनाल्डो के खिलाफ मामला दर्ज करने वाली अमेरिका महिला के निवेदन पर इस मामले को फिर से शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की एक महिला ने रोनाल्डो पर 2009 में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके कारण रोनाल्डो विवादों से घिर गए। पुलिस ने नए एक बयान में कहा कि सितम्बर, 2018 को हमने इस मामले को फिर से खोल दिया है और हमारे जासूस पीडि़त द्वारा दी गई जानकारियों के तहत इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस मामले में जांच जारी है। ऐसे में इस समय आगे की कोई भी जानकारी देना सही नहीं होगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement