Purchased car on Ganesh Chaturthi in Jaipur, thieves unleashed towers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में गणेश चतुर्थी पर खरीदी कार, चोर खोल ले गए टॉयर

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अगस्त 2020 12:48 PM (IST)
जयपुर में गणेश चतुर्थी पर खरीदी कार, चोर खोल ले गए टॉयर
जयपुर। खोह नागोरियान इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने गणेश चतुर्थी को खरीदी नई कार के बुधवार तडक़े चोर रिम सहित टायर खोलकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टायर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि जगतपुरा इंदिरा गांधी नगर निवासी पवन कुमार मीणा ने गणेश चतुर्थी पर नई कार खरीदी थी। अभी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया था, उससे पहले ही टॉयर चोरों की निगाह पड़ गई। सुबह करीब 5 बजे एक लग्जरी कार में पांच बदमाश आए। कार से उतरे चार बदमाशों ने तुरंत कार के तीन टायर खोल लिए और कार में रखकर फरार हो गए। टायर चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर कार सवार टायर चोरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement