Police threatens Japtee by imposing vehicle in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में गाड़ी आडी लगाकर पुलिस जाप्ते को दी धमकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जनवरी 2021 12:07 PM (IST)
जयपुर में गाड़ी आडी लगाकर पुलिस जाप्ते को दी धमकी
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में यातायात पुलिस जाप्ते के आगे गाड़ी आडी लगाकर पुलिसकर्मियों को धमकी देने के साथ ही धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यातायात शाखा में तैनात कांस्टेबल रवि कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को अल्का सिनेमा सीकर रोड पर जप्तशुदा वाहन को क्रेन हाउस रोड नंबर-14 सीकर रोड ले जा रहे थे।इसी दौरान एक कार ने उनके आगे आडी लगाकर रोक लिया। उसमें सवार लोकेश शर्मा, श्रवण, वैभव माहेश्वरी, राजकुमार सहित 8-10 व्यक्ति उतरे और पुलिस जाप्ते को धमकी दी। उन्होंने पुलिस जाप्ते से धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement