Police arrested two accused in Goldie murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोल्डी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 1:59 PM (IST)
गोल्डी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 अगस्त को गोलीकांड में हुई गौरव उर्फ गोल्डी की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने कुल्लू उर्फ कुवेंद्र और लवली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या करने के बाद दोनों आरोपी जयपुर से भरतपुर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने गौरव उर्फ गोल्डी के दोस्त समेत करीब आधा दर्जन साथियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोेनों आरोपियों की लोकेषन भरतपुर पाई गई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को यहां पर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गौरव सिंह उर्फ गोल्डी (27) निवाली अलीगढ़ हाल मानसरोवर किसी परिचित के लेन-देन के विवाद को लेकर अपने साथी कुल्लू उर्फ कुवेंद्र गुर्जर से उलझ गया। इस पर कुल्लू ने बंदूक से फायर कर दिया। गौरव के सीने में दो गोली लगीं। गोल्डी और कुल्लू दोनों अच्छे दोस्ते थे, लेकिन रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों आमने-सामने हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement