दहशत खत्म, पत्नी की हत्या कर टुकड़े फेंकने वाला गिरफ्त में
khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 10:56 AM (IST)
पुलिस अपने तरीके
से दो से तीन दिन तक पता लगाती रही। जहां-जहां टुकड़े मिलते गए, पुलिस डोर
टू डोर नॉक करती रही। पता करती रही कि कहीं कोई महिला लापता तो नहीं। तीसरे
दिन पुलिस को सक्कापाड़ी के कुछ लोगों ने बताया कि एक आरती नामक महिला
धनतेरस की रात से ही नजर नहीं आ रही। पुलिस ने इसी कड़ी को पकड़ा और आगे
बढ़ी। पुलिस ने पड़ोसियों से गहराई से पूछताछ शुरू की। पड़ोसियों ने बताया
कि रोज के झगड़ों में धनतेरस का झगड़ा भी रुटीन ही समझा। घर से चीखने की
आवाजें आ रही थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये अंतिम निकलेगी। घर से
केरोसिन की स्मेल भी आई थी, लेकिन सब त्योहार में व्यस्त थे, इसलिए ज्यादा
ध्यान नहीं दिया। ये मामला सामने आया है तो सब कुछ अब समझ आने लगा है। इसके
बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो योगेश ताला लगाकर कहीं भाग चुका था। पुलिस ने
उसका मोबाइल ट्रेस किया। वह दिल्ली रोड की ओर भाग था। देर रात पुलिस ने
पीछा शुरू किया। आखिरकार दिल्ली रोड पर ही वह पकड़ा गया है।
यह भी पढ़े :ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंकायह भी पढ़े :50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...