one more Baba did rape with woman in chaksu, police arrested -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, धन का लालच देकर बनाया शिकार

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जनवरी 2018 9:19 PM (IST)
बाबा ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, धन का लालच देकर बनाया शिकार
जयपुर। एक विवाहिता को धन का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक बाबा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कोटखावदा थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाबा बद्री माली निवासी सवाई माधोपुर, शंकर लाल मीणा निवासी कल्याणपुरा जिला दौसा, हंसराज मीणा निवासी दौसा, लक्ष्मी नारायण मीणा निवासी लालसोट व मुकेश मीणा निवासी कोटखावदा के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह महिला मंकर संक्राति पर अपने पीहर विमलपुरा उर्फ बोलपुरा आई थी। 18 जनवरी को उसका भाई कोटखावदा बस स्टैण्ड छोडकर चला गया। कोटखावदा बस स्टैण्ड पर पीड़िता को उसके पति के मौसी का लड़का शंकर लाल मीणा व उसका दोस्त मुकेश मीणा मिला। जिन्होंने उसे बातों में फंसाया और धन का लालच देकर लालसोट ले गए।
वहां लक्ष्मीनारायण मीणा व हंसराज मीणा मिले। शंकर व साथी पीड़िता को सवाईमाधोपुर के बाबा कुंडेरा निवासी बद्री माली के पास ले गए। वहां बाबा ने युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर सभी आरोपितों को लालसोट दौसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता ने कुंडेरा निवासी बाबा पर दुष्कर्म व अन्य चार लोगों पर बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement