पटियाला। नाभा रोड पर बनी भाखड़ा नहर में
नर्स यूनियन की अध्यक्ष ने छलांग लगाई जिसके बाद मौजूद पुलिस प्रशासन में
हड़कंप का माहौल है। जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से अपनी मांगों को
लेकर नर्सें धरने पर भाखड़ा पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि धरने पर बैठी
नर्स और अंशईलरी स्टाफ़ 33 % वेतन बढ़ोतरी और नोकरी पक्का करने को लेकर धरना
प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इनका इल्जाम है कि पंजाब सरकार इनकी ओर कोई
ध्यान नहीं दे रहे।बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार पैंथे के
मुताबिक गोताखोर की मदद से नर्स को नहर से बाहर निकाल लिया है और सरकारी
राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और इसी के साथ बाकी नर्सों की
गिरफ़्तारी शुरू करदी है जिससे किसी और नर्स द्वारा ऐसा कदम ना उठाया जा
सके।
यह भी पढ़े : ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंकायह भी पढ़े : 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...