NRI climbed on the tank for justice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनआरआई इंसाफ के लिए चढ़ा टंकी पर

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 6:31 PM (IST)
एनआरआई इंसाफ के लिए चढ़ा टंकी पर
बरनाला। एनआरआई से 1.40 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज एक व्यक्ति योद्धा सिंह आज सवेरे करीब आठ बजे से पानी की टंकी पर चढ़ गया। एनआरआई की भाभी बलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह ,भतीजी अमनजोत कौर, ताई कुलवंत कौर निवासी फरवाही ने बताया कि वह विगत दो-चार दिनों परेशान चल रहा था वह दो दिन में दो बार अपने बैटे को मिलने के लिए गया था। आज सात बजे घर से यह कह कर निकल गया कि मैं खेत चक्कर लगा कर आता हूं। वापिस नहीं आया तो हमने तलाश शुरू कर दी हमें गांव के लोगों ने ही बताया कि योद्धासिंह गांव की पानी वाली टंकी पर चढ़ा हैं हमने बार बार अवाजें लगाई परंतु बोला नहीं। उन्होंने बताया कि गत चार वर्ष पहले योद्धा के भाई व पिता और अन्य रिश्तेदारों ने मिल कर योद्धा के साथ एक करोड 40 लाख 70 हजार की ठगी मारी थी । जिस का मामला काफी समय बाद मामला दर्ज करवाया जिसका पुलिस ने आज तक चालान पेश नहीं किया। इसका सारा सामान चोरी हो गया सारा सामान वालियां में पडा । इसकी बहन इसका सोना चोरी कर ले गई थी अब वह कह रही है कि मैं कपडे फाड कर मामला दर्ज करवाने की धमकियां दे रही है। कुछ केस अदालत में भी चल रहे हैं। इस बारे टंकी पर बैठे योद्धा सिंह से बात करनी चाही तो योद्धा सिंह ने दो पेपरों पर लिख कर नीचे फैंक दिया जिस पर लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार है।
मेरे बाद में मेरी कैनेडा वाली और पंजाब वाली प्रोपर्टी की मालिक मेरी कैनेडा में रहती पत्नी जसपाल कौर हैं मेरे बच्चों की देखभाल करने की जिमेवारी मेरी पत्नी की होगी । इस संबंध में पुलिस डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि संपत्ति का घरेलू विवाद है। जिसके कई मामले दर्ज हुए हैं जो पहले ठगी का मामला था वह कोर्ट द्वारा कैंसल कर फिर से जांच की जा रही हैं।
50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement