murder of woman near way highway -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां नहीं थम रहा हत्या होने का सिलसिला

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 08:42 AM (IST)
यहां नहीं थम रहा हत्या होने का सिलसिला
भीलवाड़ा। एक माह पहले जिले में शुरू हुआ हत्याओं का दौर थम नहीं रहा। एक के बाद एक हत्या की वारदात हो रही है। रविवार को भदालीखेड़ा-लाड़पुरा मेगा हाईवे पर बांसा का खेड़ा के पास एक और महिला की अद्र्धनग्न अवस्था में तीन दिन पुरानी लाश मिली। महिला की अज्ञात लोगों ने पत्थरों से चेहरा व सिर कुचलकर हत्या कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई। उधर, क्षेत्र में वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। भदालीखेड़ा-लाडपुरा मेगा हाईवे 758 पर आरजिया से करीब दो किलोमीटर दूर बांसा का खेड़ा के पास हाईवे से कुछ दूरी पर पत्थरों के बीच एक अज्ञात महिला की ग्रामीणों ने लाश देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बनेड़ा थाने को दी। इसके बाद बनेड़ा व मांडल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पत्थरों के बीच 30 साल की एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी मिली। उसका सिर व चेहरा कुचला हुआ था। मृतका ब्लू रंग का कुर्ता व सफेद सलवार पहने हुए है। इसके अलावा ऐसा कुछ भी उसके पास नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मोबाइल फोरेंसिक लैब यूनिट को भी मौके पर बुलवा लिया। इस टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके पर मांडल डीएसपी चंचल मिश्रा, मांडल थाना प्रभारी हरीश सांखला व बनेड़ा थाने से पुलिस जाब्ता पहुंचा। जिले में बीते एक महीने में पांच मर्डर हो चुके हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement