murder of a boy in jaipur after exploitation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चे से करता था कुकर्म, बच्चे ने घर बताने की कहा तो रेता गला

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 11:16 AM (IST)
बच्चे से करता था कुकर्म, बच्चे ने घर बताने की कहा तो रेता गला
जयपुर। शहर के सचिवालय नगर में 24 दिसम्बर को 13 साल के एक बच्चे की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा हो गया है। इस बच्चे के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय प्रियांशु उर्फ लाला उर्फ खेम सिंह कुकर्म करता था। बच्चे ने यह बात अपने परिजनों को बताने की बात कही तो प्रियांशु उसे बहला-फुसलाकर स्कूटी पर बिठाकर सचिवालय नगर ले गया और वहां सुनसान जगह देखकर उसका गला रेत दिया। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या के उपयोग में लाए गए चाकू, स्कूटी और मोबाइल को जब्त कर लिया है। एडिशनल डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि प्रियांशु सांगानेर में नामदेव कॉलोनी पटेल नगर में रहता है। उसी के पड़ोस में बच्चे का मकान है। घटना वाले दिन शनिवार शाम प्रियांशु ने बच्चे के दादा के मोबाइल पर फोन कर उसे अपने पास मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद आरोपी उसे सचिवालय नगर में रहने वाली अपनी बहन से मिलाने का बहाना बनाकर स्कूटी पर वहां ले गया। इस दौरान उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। प्रियांशु ने सचिवालय के अंकित नगर में सुनसान जगह पर बच्चे को स्कूटी से उतारा और चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रियांशु रिश्तेदार के यहां भरतपुर के बयाना पहुंचा। वहां उसने मंगलवार को जहर खा लिया। अस्पताल में प्रियांशु ने परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद उसके पिता चरण सिंह खुद उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसकी सगाई हो गई थी और बच्चा कुकर्म के बारे में परिजनों को बताने की बात कह रहा था। बदनामी के डर से उसने हत्या कर दी। [@ ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement