mobile snatching by bike rider in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते युवक से छीना मोबाइल

khaskhabar.com: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 8:00 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते युवक से छीना मोबाइल
जयपुर। राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की घटनाऐं इन दिनों बढ़ती जा रही है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है कोतवाली थाना इलाके में, जहां बाइक सवार दो बदमाश राह चलते एक युवक से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले जांच पडताल में जुट गई। पुलिस के अनुसार राजकुमार झा निवासी सिटी पैलेस स्टाफ क्वार्टर चांदनी चैक ने मामला दर्ज करवाया कि वह 19 फरवरी की रात करीब दस बजे चांदपोल बाजार से घर की तरफ लौट रहा था। किसी परिचित का फोन आने पर मोबाइल से बात कर मोबाइल को जेब मे रख था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल को ले गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement