Mobile robbery arrested 2 accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाईल लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2017 7:43 PM (IST)
मोबाईल लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। अलवर के पुलिस थाना नीमराना ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर मोबाईल लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार और अनूप के कब्जे से मोबाइल, पर्स, आईडी, पेन कार्ड, वारदात में काम में ली गई मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। राहुल प्रकाश ने बताया कि 19 अगस्त असम के रहने वाले पीड़ित चिराग ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वो नीडेक कम्पनी जापानी जोन नीमराना में इन्टरव्यू देने जा जा रहा था। इस बीच वायटेक कम्पनी के पास काली पहाडी रोड पर मोटरसाईकिल पर दो युवक आए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाईल फोन और पर्स छीनकर ले गए। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement