Looter Mama-Bhanja partner arrested, looted 8.22 lakh from petrol pump owner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Crime News : लूटेरे मामा-भांजे का साथी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप मालिक से लुटे थे 8.22 लाख रुपए

khaskhabar.com: सोमवार, 02 सितम्बर 2019 3:42 PM (IST)
Crime News : लूटेरे मामा-भांजे का साथी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप मालिक से लुटे थे 8.22 लाख रुपए
जयपुर। बिंदायका में पेट्रोल पंप मालिक की कार पर फायरिंग कर सवा आठ लाख रुपए की लूट मामले में भांकरोटा थाना पुलिस ने एक ओर बदमाश को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में शनिवार को मास्टर माइंड मामा और भांजे को पकड़ा था। एसएचओ दर्शन सिंह राठौड़ ने बताया कि लूट में आरोपित भारत सिंह निवासी बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित भारत सिंह लूट मामले के मास्टर माइंड प्रवीण का भांजा है। इसने अपने मामा प्रवीण को प प मालिक पूरण सिंह शेखावत की तीन दिन तक रैकी कर बड़ी रकम होने की सूचना दी थी। सूचना देने के एवज में मामा से लूट की रकम में से एक लाख रुपए लिए थे। शनिवार को पुलिस ने लूट मामले में प्रवीण और उसके नाबालिग भांजे को पकड़ा था। पुलिस मामले में फरार चल रहे बदमाश प्रतीक व टिंकल की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को बिंदायक में पेट्रोल पप पंप मालिक पूरण ङ्क्षसह शेखावत और उसका बेटा विजय सिंह कार से बैंक में 8 लाख 22 हजार रुपए जमा करवाने जा रहे थे। बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने कार पर फायर कर रोका और नकदी भरा बैग लूटकर ले गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement