Locks broken in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में सूने मकान के तोड़े ताले

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जुलाई 2020 12:00 PM (IST)
जयपुर में सूने मकान के तोड़े ताले
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में एक सूने मकान के ताले तोडक़र चोर नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात बालाजी नगर चरण नदी मुरलीपुरा निवासी कैलाशचन्द के यहां हुई। वह परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में गांव गया हुआ था। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोडक़र चोर अंदर घुसे और अलमारी के लॉकर में रखी नकदी व हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए। ताले टूटे देखकर पड़ौसी ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement