Left wife after three divorces in Jaipur, second marriage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में तीन तलाक से पत्नी को छोड़ा, किया दूसरा निकाह

khaskhabar.com: बुधवार, 29 जुलाई 2020 1:21 PM (IST)
जयपुर में तीन तलाक से पत्नी को छोड़ा, किया दूसरा निकाह
जयपुर। भट्टा बस्ती इलाके में तीन तलाक के माध्यम से पत्नी को छोडक़र दूसरा निकाह करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ शिवनारायण ने बताया कि संजय नगर भट्टाबस्ती निवासी 22 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है। उसका निकाह मोहसीन खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से पति व ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देकर उसको मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोपित पति ने तीन तलाक लिखित देकर तलाकनामा भेज दिया। गत मार्च माह में दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement