Kidnapped youth and robbed of forty thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज : अपहरण कर युवक से लूटे चालीस हजार रूपए

khaskhabar.com: सोमवार, 02 सितम्बर 2019 9:01 PM (IST)
क्राइम न्यूज : अपहरण कर युवक से लूटे चालीस हजार रूपए
जयपुर। शराब के नशे में बदमाशों के रुपए मांगने पर बाइक छोड़कर भागा युवक अगले दिन रविवार को फिर बदमाशों के चुंगल में जा फंसा। बदमाश कार में बैठाकर उसका अपहरण कर ले गए। रास्ते में मारपीट कर चालीस हजार रुपए छीन लिए। रास्ते में जाम में फंसने पर शोर मचाने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। इस संबंध में सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि गणवालो की ढाणी चाकसू निवासी छाजूराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह फतहपुरा स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी कार सवार चार बदमाश शराब के नशे में उतरकर उसके पास आए। शराब के लिए रुपयों की मांग करने पर छाजूराम अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। बदमाश उसकी बाइक को उठाकर अपने साथ ले गए। अगले दिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहा था। इसी दौरान उसी दुकान पर चारों बदमाशों ने उसको दूबारा पकड़ लिया। जबरन कार में बिठाकर बदमाश उसे वाटिका की तरफ ले गए। रास्ते में मारपीट कर उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपए निकाल लिए। वाटिका रोड पर जाम लगा होने पर पीडि़त ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के रूकवाने पर बदमाश कार को छोड़कर भाग गए। अपहरण कर नकदी लूटने का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement