Jaipur brought illegal drug supply from Jhalawar, three smugglers arrested, smack recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झालावाड़ से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई लेकर आए जयपुर, तीन तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अक्टूबर 2020 1:13 PM (IST)
झालावाड़ से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई लेकर आए जयपुर, तीन तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद
जयपुर। झालावाड़ से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई लेकर बाइक से जयपुर आए तीन तस्करों को सोमवार सुबह जालूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से स्मैक व बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। एडि. डीसीपी (नोर्थ) धर्मेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित फिरोज खान (47) निवासी शिवाजी कॉलोनी निवाई टोंक, केशव मीणा (24) निवासी राजगढ अलवर और हेमराज उर्फ चुबा (19) इकलेरा झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपितों को जालूपुरा की रामनगर कॉलोनी से पकड़ा है। जिनके कब्जे से 76 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement