jaipur arrested 4 criminal in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2018 8:14 PM (IST)
किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे
जयपुर। देर रात पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला बस्सी थाना इलाके का है। सभी आरोपी किसी वारदात को अन्जाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि थाना इलाके में स्थित बस्सी रीकों एरिया में चार लोग संदिग्ध रुप से घूम रहे है, जो किसी वारदात को अन्जाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा घेराबंदी कर चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी रामजीलाल बावरिया उर्फ मोटा निवासी रामपुरा गांव, नरेना जिला जयपुर, मुकेश उर्फ पप्पू उर्फ शंकर उर्फ गुच्छा निवासी नई रीको बस्सी, रामगोपाल उर्फ आवेश निवासी हरीरामपुरा बस्ती और लूगीलाल उर्फ ताटा निवासी अलवर के रहने वाले है। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement