Issue of gang rape with a window, seek release of accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 सितम्बर 2017 11:55 AM (IST)
विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
शाहजहांपुर। जिले में एक विधवा के साथ ददरौल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और उसके साथी के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना सेहरामऊ प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके थाना अंतर्गत गांव की रहने वाली एक 50 वर्षीय विधवा बुधवार सुबह शौच कर के खेत से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे चादापुर गांव निवासी ददरौल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति मुकेश वर्मा और रामगोपाल ने पकड़ लिया। दोनों उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले गए और तमंचे के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। तब परिजनों से शाम को थाने लेकर पहुंचे, जहां देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह शिकायत भी सामने आई है कि आरोपी राजनीतिक व्यक्ति हैं इसलिए पुलिस मामला टालने की कोशिश कर रही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि दुराचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement