Interstate mobile thief gang busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाशों से 15 मोबाइल बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 6:30 PM (IST)
अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाशों से 15 मोबाइल बरामद
जयपुर । जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करके मंगलवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के पन्द्रह मोबाइल बरामद किए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के बदमाश जगदीश महेतो (26) निवासी तिलझारी साहेबगंज झारखण्ड हाल हसनपुरा सब्जी मण्डी के पास सदर और संजय कुमार नोनिया (23) निवासी धनबाद झारखण्ड हाल हसनपुरा सब्जी मण्डी के पास सदर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रताप नगर व अन्य इलाकों में लगने वाले हटवाडों में लोगों के चुराए 15 मोबाइल दोनों बदमाशों से बरामद किए गए है। पूछताछ में गिरोह ने शहरभर में 100 से अधिक मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों बदमाश झारखण्ड से छोटे बच्चों को लेकर आते, जिसके बाद बच्चों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते। 50-60 मोबाइल इकठा होने पर उन्हें मालदा पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति को औने-पौने दामों में बेचान कर देते थे। जिसके बाद चोरी के मोबाइलों को आगे बांग्लादेश में बेचने के लिए दिए जाते थे। गिरोह ने जयपुर के अलावा देश के अन्य राज्यों दिल्ली, गुजरात सहित अन्य जगहों पर भी वारदात करना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement