Hookah bar in the guise of a restaurant in Jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में रेस्टोरेंट की आड में हुक्का बार

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मार्च 2021 2:19 PM (IST)
जयपुर में रेस्टोरेंट की आड में हुक्का बार
जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट की आड में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित संचालक मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व कई फ्लेवर जब्त किया है। यह हुक्का बार वैशाली नगर थाना इलाके में स्थित गुप्ता स्टोर के पास ठिकाणा रेस्टोंरेट में चल रहा था। एएसआई देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुप्ता स्टोर स्थित ठिकाना रेस्टोरेंट की आड़ में नौजवानों को हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर एक पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिस ने छापा मार कर रेस्टोरेंट मालिक प्रधुमन सिंह निवासी राणी सती रोड शास्त्रीनगर जिला सीकर हाल डॉक्टर्स कॉलोनी संजय नगर चित्रकुट जयपुर हाल मालिक रेस्टोरेन्ट ठीकाणा रेस्टोरेन्ट वैशालीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से एक दर्जन से अधिक हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व कई फ्लेवर जब्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement