Historiator, police arrested for abducting landmass-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूमाफिया का अपहरण करने की फिराक में था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017 10:22 PM (IST)
भूमाफिया का अपहरण करने की फिराक में था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा
जयपुर। डीसीपी वेस्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध लोडेड हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता की ओर से 7 सितंबर को वैशाली नगर थाना में उजागर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की हरियाणा, सीकर और झुन्झुनू समेत कई जगह पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए पुलिस झोटवाड़ा रोड़ पहुंची, जहां आरोपी उजागर सिंह अवैध हथियार के साथ खड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने आरोपी को घेरते हुए दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जमीनों से जुड़े हुए भूमाफियाओं को किडनैप करने की फिराक में था, ताकि उनसे लाखों रूपये की फिरौती मांग सके। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास रूपये खत्म हो गए थे। इसके चलते यह वारदात को अंजाम देने के लिए जयपुर आया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक सीकर के रहने वाला आरोपी उजागर सिंह हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अपहरण, लूट, फायरिंग, मारपीट, दुष्कर्म और अवैध वसूली के करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ मेें कई वारदातों को अंजाम देना भी कबूला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement