Highprofile Shubhangana Suicide Case: Now arrested husband will open secrate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईप्रोफाइल शुभांगना सुसाइड मामला: अब गिरफ्तार पति से खुलेंगे राज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017 8:05 PM (IST)
हाईप्रोफाइल शुभांगना सुसाइड मामला: अब गिरफ्तार पति से खुलेंगे राज
जयपुर। राजधानी में हाईप्रोफाइल बिजनेस वुमन और करोड़ों की मालकिन शुभांगना की मौत का मामला अब भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। हांलाकि पुलिस ने देर रात मृतका शुभांगना के पति राजकुमार सावलानी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में जुटे एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने देर रात अजमेर रोड़ स्थित एक होटल में दबिश देकर आरोपी पति राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच अधिकारी व एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शुभांगना के पिता की ओर से राजकुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के दौरान परिजनों समेत अन्य लोगों के बयानों के आधार पर राजकुमार सावलानी को देर रात एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार पूछताछ के लिए भी हाजिर नहीं हुआ था। वहीं गिरफ्तारी से डर से राजकुमार अपने सभी मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया था। लेकिन सूत्रों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया। इस पूरे मामले पर पुलिस आरोपी पति से पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद सुसाइड़ के राज से पर्दा उठेगा।
गौरतलब है कि बीती 27 अगस्त को जसोदा देवी कॉलेजेज एंड इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन शुभांगना की लाश सी-स्कीम स्थित उसके घर के बैडरूम में फंदे पर लटकते हुए मिली थी, जिसके बाद शुभांगन के पिता प्रेम सुराणा ने उसके पति राजकुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement