Hav has been making a relationship by giving a bluff to the marriage, if she becomes pregnant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवलदार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा, गर्भवती हुई तो

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 6:00 PM (IST)
हवलदार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा, गर्भवती हुई तो
यमुनानगर। यहां एक बार फिर से खाकी दागदार हुई है । इस बार पुलिस पर लगे है रेप के आरोप। थाना छप्पर में तैनात एक पुलिस कर्मचारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है कि पुलिस कर्मचारी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया है। अब वह गर्भवती है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि थाना छप्पर में तैनात एक हवलदार शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल संबंध बनाता रहा। अब वह गर्भवती हो गई है तो पुलिस कर्मचारी उसे छोडकर फरार हो गया है । पीडिता उसे कभी थानों में ढूंढ रही है तो कभी कही पर। आरोपी हवलदार उसकी सुनने को तैयार नही है और न ही उसके साथ मिलने को। ऐसे में महिला ने अपनी शिकायत थाना छप्पर पुलिस को दी यहां उसकी शिकायत को महिला थाने में भेज दिया गया। महिला थाने में आते ही महिला पुलिस ने पीडिता का मेडीकल करवाने के बाद आरोपी हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement