gurugram rape murder case paedophile serial killer arrested Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम रेप : आरोपी ने कबूली 9 मासूमों की हत्या, रेप से पहले तोड़ता था टांग

khaskhabar.com: बुधवार, 21 नवम्बर 2018 11:34 AM (IST)
गुरुग्राम रेप : आरोपी ने कबूली 9 मासूमों की हत्या, रेप से पहले तोड़ता था टांग
आपको बता दें कि 12 नवंबर की सुबह सेक्टर-66 एरिया में तीन साल की मासूम का शव सडक़ किनारे मिला था। वह 11 नवंबर की दोपहर से गायब थी। रेप के बाद बर्बरता कर उसकी हत्या की गई थी। वारदात का आरोप पास की ही झुग्गी में रहने वाले युवक सुनील पर लगा था। पुलिस ने उसके जीजा और बहन और मां से पूछताछ की। इसके बाद शनिवार देर रात उसे झांसी के मगरपुर गांव से अरेस्ट किया गया। 9 बच्चियों से रेप के बाद हत्या करने वाले दरिंदे सुनील का वारदात करने का तरीका भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। भंडारे या अन्य सुनसान स्थान से वह बच्ची को कुरकुरे या चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले जाता था और सुनसान स्थान पर ले जाकर वह सबसे पहले बच्ची की टांग तोड़ देता था, ताकि वह भागने न पाए। इसके बाद दरिंदगी से रेप करता और फिर सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर देता। शव को कभी मौके पर तो कभी अगल बगल फेंक देता था। वारदात के बाद वह शराब पीकर एंजॉय करता था।

ये भी पढ़ें - 120 महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक बाबा गिरफ्तार, झांसे में लेता था ऐसे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement