Advertisement
ग्रेटर नोएडा गायिका हत्याकांड - 2 कांट्रैक्ट किलर, लिव-इन-पार्टनर सहित 6 गिरफ्तार

रोज रोज की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए गजेंद्र ने भाड़े के शार्प शूटर्स से सुषमा को एक अक्टूबर को गोलियों से भुनवा डाला। सुषमा की जान लेने वाली घटना से चंद दिन पहले ही इन्हीं कॉंट्रैक्ट किलर्स ने सुषमा पर बुलंदशहर इलाके में भी हमला किया था।
उस घटना में सुषमा के साथ उसका भाई व कुछ और लोग जान बचाकर भाग निकलने में कामयाब रहे थे। उस नाकामी से ठेके पर हत्या की सुपारी लेने वाले हतोत्साहित नहीं हुए। उन्होंने गजेंद्र भाटी से वायदा किया कि हर हाल में वे अब की बार शिकार को कत्ल करके ही मुंह दिखाएंगे।
एसएसपी के मुताबिक, "वारदात में इस्तेमाल एक कार और भी जब्त कर ली गई है। जिन दोनों कातिलों ने वारदात को अंजाम दिया, उन पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं शार्प शूटरों के साथ रविवार शाम बीटा-2 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान, दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की गोलियां लगने से ये बदमाश मौके पर ही पकड़ लिए गए।"
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - गोवा के लिए खतरा बना देह व्यापार का धंधा
Advertisement
यह भी प�?े
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



