Four arrested including uprize racket, Tents and cartridges also recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनामी बदमाशों सहित 4 गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस भी बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 11:40 AM (IST)
इनामी बदमाशों सहित 4 गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस भी बरामद
मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस ने खतौली थाना क्षेत्र से लूट के आरोपी चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12-12 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। बदमाशों के पास से लूट की चार कारें, दो तमंचे 315 बोर व तीन जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात खतौली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भैंसी कट ग्राम से चार बदमाशों अंकित पुत्र परविंदर, अंकित पुत्र सुधीर, रोबिन उर्फ भूरा व प्रियवृत तोमर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट की चार कारें, दो तमंचे 315 बोर व तीन जीवित कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया प्रियवृत तोमर मुरादाबाद में लटैक्स दल-2 आफिस में आरक्षी के पद पर नियुक्त है। पकड़े गए बदमाश अंकित व रोबिन के विरुद्ध मेरठ के थाना जानी, गंगानगर, कंकरखेड़ा व मुजफ्फरनगर के थाना खतौली में लूट व आर्म्स एक्ट आदि के आधा-आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं अंकित के विरुद्ध नौ मामले तथा गिरफ्तार प्रियवृत तोमर के विरुद्ध चार अभियोग पंजीकृत हैं। अंकित व रोबिन ने पूछताछ पर मुजफ्फरनगर, मेरठ व आसपास के जनपदों में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement