Advertisement
जयपुर में गैंगस्टर मनीष सैनी सहित पांच बदमाश गिरफ्तार, रंगदारी के लिए दे रहा था धमकी

जेल से आते ही वसूली शुरू - जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान गैंगस्टर मनीष सैनी मोबाइल से गैंग को ऑपरेट करता था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से ही मनीष ने अपनी गैंग को सक्रिय कर लिया। काफी लोगों को रंगदारी वसूली के लिए धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान आमेर, आदर्श नगर व मानसरोवर इलाके में जानलेवा हमले किए, जिसमें गैंगस्टर मनीष, अपने भाई अक्षय और चन्दन व राकेश के साथ शामिल था।
मनीष सैनी के खिलाफ जयपुर शहर के पुलिस थानों में जानलेवा हमले, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट के 26 प्रकरण दर्ज है। मनीष सैनी राज्य व अन्य राज्यों के इनामी अपराधियों को शरण भी दे चुका है। ओमी ठेठ को हथियार सप्लाई करने के प्रकरण में बदमाश उजागर सिंह सीकर से फरार चल रहा है। वह सिंधीकैम्प व झोटवाडा में दर्ज प्रकरणों में भी फरार चल रहा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


