First two daughters murdered, then committed suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिता बना हैवान, पहले की दो बेटियों की हत्या, फिर की खुदकुशी

khaskhabar.com: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 3:29 PM (IST)
पिता बना हैवान, पहले की दो बेटियों की हत्या, फिर की खुदकुशी
जयपुर। प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में एक दर्दनाक वारदात में एक पिता ने अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद ने भी खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं इस वारदात के कारणों का खुलासा होना बाकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते यह घटना हुई है।पुलिस के मुताबिक श्रीगंगानगर जिले के अलीपुर गांव के निवासी हनुमान ने अपनी बड़ी बेटी अमन (20) और रमन (18 ) को सोते वक्त गोली मार दी। इसके बाद खुद ने भी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक के घर से बिना लाइसेंसी की रिवॉल्वर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement