Father sexually abused his daughter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मई 2019 2:05 PM (IST)
रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर स्योढ़ा की एक किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अरविंद त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया कि शेरपुर स्योढ़ा गांव की 17 साल की किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। किशोरी के अनुसार, वह मध्य प्रदेश में अपने ननिहाल में रहती है, बीते दिनों इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पिता के पास गांव आई थी, इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। त्रिवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पिता फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement