Advertisement
मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा, यूट्यूब देख पोती ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिग एक साथ कोचिंग में पढ़ते हैं। सोमवार की देर रात आरोपी लड़की ने अपने घर वालों के खाने में नींद की गोली मिला दी, जब सभी सो गए तो दोनों प्रेमी युगल ने बुजुर्ग के कमरे में जाकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना से पहले पोती ने यूट्यूब पर हत्या का आइडिया सीखा, ताकि कहीं फिंगरप्रिंट न आए, जिसके लिए उन्होंने सर्जिकल ग्लव्स पहनकर घटना को अंजाम दिया और घर वालों के मोबाइल प्रेमी के हाथों कहीं फेंकवा दिए, जिससे किसी को शक न हो सके।
मामले का खुलासा करते हुए नगर एसडीपीओ-एक सीमा देवी ने आगे बताया कि पुलिस ने काफी गंभीरता से जांच की और तकनीकी मदद से पूरे मामले का अनुसंधान किया। घटना में प्रयुक्त चाकू और ईंट भी बरामद कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में 65 वर्षीय बुजुर्ग कौशलेंद्र किशोर गुप्ता का शव उनके कमरे से पुलिस ने बरामद किया था। उनके सिर पर ईंट से वार किया गया था। वहीं, शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


