Eight kg of charas recovered in Bihar, one arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल से बाइक पर आया 1करोड 60 लाख की चरस बेचने, ऐसे आया पकड में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 5:06 PM (IST)
नेपाल से बाइक पर आया 1करोड 60 लाख की चरस बेचने, ऐसे आया पकड में
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के नकरदेई थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास से गुरुवार देर रात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक युवक को करीब आठ किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा के नकरदेई के समीप रात में एसएसबी की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक नेपाल से भारत में प्रवेश किया। उन्होंने बताया, वाहन तलाशी अभियान के दौरान बाइक की डिक्की से 8.200 किलोग्राम चरस बरामद किया गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद चरस आठ अलग-अलग पैंकेटों में रखी हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement