Drug smuggler arrested in Jaipur, opium and doda recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, अफीम व डोडा बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 23 दिसम्बर 2020 3:45 PM (IST)
जयपुर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, अफीम व डोडा बरामद
जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर बुधवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम व डोडा बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित अशोक विश्नोई (22) निवासी डांगियावास जोधपुर हाल टोडी मोड हरमाडा को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 240 ग्राम अफीम व 2 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। मुखबिर की सूचना पर उसे श्याम नगर इलाके से पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह जोधपुर से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर ट्रेवल्स बस के माध्यम से लाता है। जयपुर में तीन-चार माह पूर्व ही उसने ढाबा खेला है, जहां हरियाणा-पंजाब से आने वाले ट्रक चालकों को अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई की जानी थी।
अफीम 25 हजार रुपए में खरीदकर कुछ मिलावट करके जयपुर में प्रति दस ग्राम 1500 रुपए में बेचता है, जिससे 12 हजार 500 रुपए मुनाफा करता है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement