Delhi Police vehicle hits man dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली पुलिस के वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2024 4:13 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के एक तेज रफ्तार वाहन ने एक 58 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी बैजनाथ उर्फ राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि तड़के 3:27 बजे दिल्ली पुलिस के वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो से दुर्घटना के बारे में सरोजिनी नगर थाने में एक कॉल आई और बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मेट्रो स्टेशन भीकाजी कामा प्लेस के गेट नंबर 2 पर मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने बैजनाथ को मृत पाया। अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया।
डीसीपी ने कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोषी वाहन चालक कांस्टेबल प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement