Criminals fired at father and son in Bihar, 1 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में अपराधियों ने की पिता-पुत्र पर गोलीबारी, 1 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अगस्त 2023 2:45 PM (IST)
बिहार में अपराधियों ने की पिता-पुत्र पर गोलीबारी, 1 की मौत
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव और उनका बेटा राहुल कुमार बजरंगबली मंदिर के पास अपने बस धुलवा रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस चार बाइक पर आए बदमाशों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। रामचंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में राहुल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रामचंद्र यादव की हत्या पुरानी रंजिश की वजह से की गई है।
मृतक ट्रांसपोर्टर के अलावा सूद पर पैसा देने का भी धंधा करते थे, इस कारण कई लोगों से उसकी रंजिश थी। मुंगेर सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement