come from Delhi on a power bike, and the chain snatching -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - दिल्ली से पावर बाइक से आता, और चेन स्नेचिंग करता था यह बदमाश

khaskhabar.com: बुधवार, 06 नवम्बर 2019 06:25 AM (IST)
क्राइम न्यूज - दिल्ली से पावर बाइक से आता, और चेन स्नेचिंग करता था यह बदमाश
जयपुर। राजधानी की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग गैंग की वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चेन स्नेचिंग गैंग के एक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में एक दर्जन से ज़्यादा चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों का ख़ुलासा हुआ है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह राजधानी दिल्ली से पावर बाइक पर सवार होकर जयपुर सहित कई अन्य शहरों में चेन स्नेचिंग वारदातों को अंजाम देता था। वहीं आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पिछले दिनों पावर बाइक से जयपुर पहुंचकर चेन स्नेचिंग की चार वारदातें की थी। इनमें बाइक चलाने वाला बदमाश पकड़ा गयाए जबकि दो बदमाश फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।डीसीपी नार्थ डॉ. राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद बिलाल निवासी नई दिल्ली है। वहीं उसके साथी अरशद निवासी नत्थुपुरा दिल्ली व फैजान निवासी ब्रह्मपुरी दिल्ली है। जिनमें फरार अरशद पर देहरादून पुलिस ने 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया हुआ है। उसके खिलाफ दिल्ली जयपुर व अन्य जगहों पर विभिन्न थानों में लूट के 12 मामले दर्ज है। इस गैंग ने करीब एक साल पहले जयपुर के शिप्रापथ इलाके में एक स्कूटी सवार व्यापारी को गोली मारकर लूट की वारदात की थी। ये लोग पावर बाइक से अन्य शहरों में पहुंचते है। फिर होटल में ठहरते है। इसके बाद बाजारों में रैकी कर चेन लूटते है। एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि गैंग घरों व मंदिरों में घुसकर वृद्धा महिलाओं की चेन लूटते है। यह इस गैंग ने बजाज नगर इलाके में भास्कर पुलिया व जेपी फाटक के पास भी चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। इसके साथ ही इस गैंग ने 25 अक्टूबर को सेक्टर 7 विद्याधर नगर में सेक्टर 7 में अलसुबह दो वृद्ध महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। तब शास्त्री नगर एसीपी महावीर सिंह व थानाप्रभारी राधारमण गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरु की और एक पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। वहां जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार जयपुर ले आए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement