Advertisement
इनामी गैंगेस्टर रघु गिरफ्तार, हत्या के मामले में था वांछित

क्या था मामला
घटना 3 अक्टूबर 2023 की है। प्रार्थी हरभजन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भांजा हरपाल सिंह उर्फ रिंकू (28) बाड़मेर में एक गैराज चलाता था, आज दोपहर करीब 3:30 बजे महाबार रोड स्थित भारत मोटर्स गैराज पर था। तभी आरोपी रघु उर्फ भूपेंद्र सिंह उर्फ बिंदा अपने साथियों के साथ पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में वहां आया। उसने गैराज के गेट पर रिंकू को आवाज देकर बाहर बुलाया और उसे जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से रिंकू वहीं गिर गया और आरोपी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद आरोपी रघु ने फोन कर कहा, "हरपाल सिंह का इलाज कर दिया है, अब तेरी बारी है।" घायल रिंकू को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस ने पहले भी दो आरोपियों अभिषेक भाटी उर्फ अभि और अमृतसिंह उर्फ गड़ेल उर्फ अमृत निवासी होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया था। लेकिन मुख्य आरोपी रघु उर्फ भूपेंद्र सिंह उर्फ भीडा लगातार फरार चल रहा था।
इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उसे जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल किया गया था। नागपुर की स्पेशल टीम की सहायता से सदर पुलिस की विशेष टीम ने आखिरकार उसे यवतमाल, नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी के पास से हरपाल सिंह उर्फ रिंकू की हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ भीडा उर्फ रघु उर्फ रघुवीर सिंह को संबंधित न्यायालय यवतमाल, नागपुर, महाराष्ट्र में पेश कर ट्रांजिट वारंट पर बाड़मेर लाया गया है, जहां उससे इस प्रकरण में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
गैंगेस्टर है रघु, दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले
गिरफ्तार किया गया आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ भीडा उर्फ रघु उर्फ रघुवीर सिंह एक कुख्यात गैंग्स्टर है। उसके खिलाफ कुल 17 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, दंगा, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
एसपी मीणा ने बताया कि रघु को पूर्व में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है और न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है, जिसमें वर्ष 2012 से लेकर वर्तमान तक के मामले दर्ज हैं।
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सत्यप्रकाश के साथ-साथ सउनि देदाराम, हेड कांस्टेबल परमवीर, कांस्टेबल पुरखाराम, कांस्टेबल रेखाराम और कांस्टेबल अजीतमल शामिल थे। पुलिस अब रघु से इस प्रकरण में गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


