Bike riders in Jaipur broke a young man chain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी युवक की चेन

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जुलाई 2020 12:27 PM (IST)
जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी युवक की चेन
जयपुर। सिंधीकैम्प इलाके में रविवार को बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर एक युवक के गले से सोने की चेन तोडक़र ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात टोडर मल मार्ग बनीपार्क निवासी दीपक यादव के साथ हुई। वह सुबह करीब 7 बजे कलेक्ट्री सर्किल से शिव मार्ग की ओर जा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। पीछे बैठे बदमाश ने दीपक के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से बाइक से फरार हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement