bahraich police did not hear gangrape complaint girls commit suicide in uttar pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज तो गैंगरेप पीडिता फांसी पर लटकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 08:35 AM (IST)
पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज तो गैंगरेप पीडिता फांसी पर लटकी
बहराइच। उत्तर प्रदेश के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती 24 अप्रैल को ब्यूटी पार्लर गई थी। लौटते समय रास्ते में कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि वह शिकायत करने थाने पहुुंचे। लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। पुलिस की कार्यशैली से आहत युवती ने बुधवार देर रात फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवती की सूचना पुलिस को मिली, तब हडक़ंप मचा। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मौके पर रवाना हुई है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों का आरोप गलत है। युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन जबर्दस्ती उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर युवती ने आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा हंसना धवरिया के मजरा भुंडेपुरवा निवासी 22 वर्षीय एक युवती 24 अप्रैल को जरवलरोड बाजार में स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी। बताया जाता है कि दोपहर में एक बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी जरवलरोड चीनीमिल यार्ड के निकट कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस अपहर्ता युवती को काबू में कर गोंडा ले गई। वहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement