Bag on the ground to collect tickets and missing bags in a few hundred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टिकट लेने के लिए बैग जमीन पर रखा और चंद सैंकड़ में बैग गायब

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2017 1:35 PM (IST)
टिकट लेने के लिए बैग जमीन पर रखा और चंद सैंकड़ में बैग गायब
जयपुर। राजधानी के सिन्धी कैम्प बस स्टेण्ड से एक महिला का बैग पार होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक अजमेर की रहने वाली ज्योति शर्मा अल सुबह करीब साढ़े चार बजे सिंधी कैंप बस स्टेण्ड आई थी। भीड़-भाड़ होने के कारण बैग नीचे रख दिया और टिकट लेने लगी। पीड़िता का ध्यान टिकट लेने में था। लेकिन जैसे ही नजर चुकी कोई अज्ञात बदमाश बैग लेकर चंपत हो गया। ज्योति ने आस-पास अपने बैग को ढॅूढने की खूब कोषिष की, लेकिन बैग नही मिला। इस पर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पीड़िता के मुताबिक बैग में नकदी सहित अन्य कीमती सामान था।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल बैग चुराने वाले बदमाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement