khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:08 AM (IST)
घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर कोतवाल
परशुराम सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी
दूबे फील्ड यूनिट व महिला थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे और पड़ताल की। मृतका की
पुत्री ने गांव के ही अमित मिश्रा उर्फ मुन्नू समेत उसके भाई लल्लन उर्फ
अभिषेक व चुन्नू पर अपनी मां की हत्या किए जाने की तहरीर दी।
पुलिस
ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर में आरोप है
कि महिला व अमित का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध किया
गया, लेकिन महिला नहीं मान रही थी। महिला के पास शुक्रवार को फोन आया,
जिसके बाद उसकी दोनों बेटियों ने जाते हुए देखा था।