Arrested two miscreants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टटलू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 12:00 PM (IST)
टटलू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
जयपुर । खुदाई के दौरान निकला बताकर नकली सोने के बदले लाखों रुपए वसूलने वाली टटलू गैंग का खुलासा करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जालौर के बागड़ा निवासी प्रेमाराम विरेन्द्र व बिशन के कब्जे से नकली सोने 16 चेन बरामद कर ली। थानाधिकारी विरेन्द्र कुरील ने बताया कि इस संबंध में रविवार को चित्रकूट निवासी विजय प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कुछ दिन पहले एक ज्यूस की दुकान पर दो व्यक्ति मिले। जिन्होंने खुद के पास खुदाई निकली सोने की चेन बताई। जिसका एक टुकड़ा तोड़कर 5 हजार के बदले जांच के लिए दे दिया। जिसकी जांच करवाई तो वह असली निकला। उसके बाद दोबारा मिले तो पीड़ित ने उक्त चेन से एक टुकड़ा और तोड़ लिया। जिसकी जांच करवाई तो नकली निकला। तब वह थाने पहुंचा और रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके लोकेशन के आधार पर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के पास 1 किलो वजन में बनी 16 नकली चेन बरामद कर ली। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र व गुजरात के अलग-अलग शहरों में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ठग चुके है। पुलिस ने उन सभी वारदातों की तस्दीक कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement