भरतपुर। थाना पहाड़ी पुलिस ने दो हजार रुपए के एक इनामी बदमाश सहित एक अन्य बदमाश को अवैध हथियारों के गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी थाना पहाड़ी मुकेश चंद ने बताया कि बदमाश मौसम उर्फ सुक्का पुत्र नूरू जाति मेव निवासी घाटमीका थाना पहाड़ी पर भरतपुर पुलिस की तरफ से दो हजार का इनाम था। इससे एक कट्टा मय जिंदा करतूस बरामद किया है। बताया गया कि हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह ने भी एक अन्य बदमाश हाकम मेव निवासी बडेड़ थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात हरियाणा को कस्बा पहाड़ी से गिरफ्तार कर उससे एक कट्टा मय जिंदा कारतूस बरामद किया।